बाबा साहब डा. अम्बेडकर और इस्लाम PART 5

            بسم اللہ الرحمن الرحيم
Part-5
इस्लाम धर्म अपनाएं या ईसाई मत ?
फिर भी हम इस बात को स्पष्ट करना चाहते हैं कि यदि कुछ लोग ईसाई धर्म अपनाने की भी सलाह देते हैं तो वे अपनी मूल समस्याओं को भूल जाते हैं अतः हमें अपनी मूल समस्याओं को फिर से याद कर लेना चाहिए क्योंकि अच्छा विचारक वही होता है जो अपनी मूल समस्याओं से न हटे, उसका पूरा ध्यान रखे। यदि रोग को तय कर लिया जाता है तो रोगी का ईलाज करने में अधिक कठिनाई नहीं होती है।
समस्याएं तो हमारे सामने बहुत-सी हैं, आर्थिक भी है, शिक्षा संबंधी भी हैं, लेकिन यह समस्याएं तो अन्य लोगों की भी हैं, सवर्णों की भी हैं। रोटी तो तभी मिलेगी जब हम काम करेंगे। शिक्षा की समस्याएं तो तभी हल होंगी जब हम अपने बच्चों को पढ़ाने की ठान लेंगे वर्ना तो शिक्षा की समस्त सुविधाएं होते हुए भी आज भी चेतना शून्य लोग अपने बच्चों को जूते पॉलिश करने के लिए भेज देते हैं ताकि शाम को दस रूपये कमा कर ले आए। कहने का मतलब यह है कि हमें पहले अपनी मूल समस्या की तरफ़ ध्यान देना चाहिए।
दलित लोग करोड़ों की संख्या में इस देश के लाखों गांव में अलग-अलग बिखरे पड़े हैं, जिन्हें बिल्कुल निर्दोष होते हुए भी आए दिन मारा-काटा और अपमानित किया जाता है। यह तरह-तरह के ज़ुल्म और अत्याचार और रोज़ाना की बेइज़्ज़ती कैसे रुके और बराबरी के साथ कैसे जीवन व्यतीत करें यह मूल समस्या है।
यद्यपि समस्या को सही रूप में लेना बहुत महत्वपूर्ण बात है, लेकिन कुछ निहित स्वार्थी लोग जिनमें कुछ हमारे अज्ञानी भाई भी शामिल हो सकते हैं, हमें हमारी मूल समस्या और हल की तरफ़ से हटाकर दूसरी ओर ले जाना चाहते हैं जहां हम व्यर्थ भटकते ही रहें और अपनी मंज़िल तक न पहंच पाएं।
हमें अपनी मूल समस्या का निदान ढूंढते हुए यह देखना चाहिए कि हम पर तरह-तरह के अत्याचार लाखों गांव में रोजाना कहीं न कहीं होते ही रहते हैं, इसलिए हमें उन्हीं लाखों गांव में रहने वाले मददगार चाहिएं। और हमें धन-दौलत की मदद देने वाला नहीं, बल्कि बेक़सूर होते हुए भी हमें निर्दयतापूर्वक क़त्ल करने वाले उन अत्याचारियों के हाथ रोकने वाला मददगार और मार्शल चाहिए, ताकि पहले अत्याचारी से हमारी जान बच सके।
ईसाई भारत देश के बहुत थोड़े से गांव में हैं और उनमें इतनी शक्ति नहीं है कि वे हमारी रक्षा कर सकें। लेकिन मुसलमान इस देश के सत्तर फ़ीसदी गांव में हैं और वे ख़ुद में मार्शल हैं। वे अपनी क़ौम पर, धर्म बंधुओं पर अत्याचार होते हुए सहन नहीं कर सकते। इस प्रकार यदि हम इस्लाम धर्म ग्रहण कर लेते हैं तो निश्चय ही हमारी मूल समस्या हल हो जाएगी।

बाबा साहब इस्लाम धर्म ही अपनाना चाहते थे
बाबा साहब तो इस्लाम धर्म ही ग्रहण करना चाहते थे तभी तो बाबा साहब ने कहा था कि "इस्लाम धर्म अपनाने से ही हमको वह सबकुछ मिल सकता है जो हमें चाहिए।" बाबा साहब कहते हैं "तीन धर्म हैं जिनमें से दलित वर्ग (एक को) चुन सकता है (1) इस्लाम धर्म (2) ईसाई धर्म (3) सिख धर्म। इन तीनों की तुलना करने पर इस्लाम धर्म दलित वर्ग का उद्देश्य पूरा करने वाला बताया और उसकी कलमतोड़ प्रशंसा की।"
पतित पावन दास महाराष्ट्र के दलित वर्ग में पैदा हुआ एक संत था जो की डॉ. अम्बेडकर का विश्वसनीय अनुयायी था। वह महाराष्ट्र मंदिर प्रवेश सत्याग्रह आंदोलन का अध्यक्ष था। अर्थात बाबा साहब के बहुत ही क़रीब था। अपने भाषणो में से एक भाषण में पतित पावन दास ने कहा "इस्लाम धर्म संपूर्ण (पूरा) एवं सार्वभौमिक धर्म है जो कि अपने सभी अनुयायियों से समानता का व्यवहार करता है (अर्थात उनको समान समझता है)। यही कारण है कि सात करोड़ अछूत हिन्दु धर्म को छोड़ने के लिए सोच रहे हैं और यही कारण था कि गांधी जी के पुत्र (हरिलाल) ने भी इस्लाम धर्म ग्रहण किया था। यह तलवार नहीं थी कि इस्लाम धर्म का इतना प्रभाव हुआ बल्कि वास्तव में यह थी सच्चाई और समानता जिसकी इस्लाम शिक्षा देता है।" (From page 144-145 of Thus Spoke Ambedkar Vol-IV by Bhagwan Das)
बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के समकालीन दलितों के परम हितैषी डॉ. अम्बेडकर के मित्र और समर्थक महान विचारक पेरियर ई. वी. रामास्वामी नायकर ने कहा कि-
"मित्रों! शूद्रपन की बीमारी हमारी बहुत भयंकर बीमारी है। यह कैंसर के समान है। बहुत पुराना मर्ज़ है। इसके लिए केवल एक ही औषधि है और वह है ‘इस्लाम'। इसके अलावा कोई औषधि नहीं है। यदि हमने इस्लाम स्वीकार नहीं किया तो हमको कष्ट सहना पड़ेगा। अपनी बीमारी को भूलने के लिए या बीमारी को दबाने के लिए नींद की गोलियां लेते रहना पड़ेगा और दुर्गंधयुक्त मुर्दों के रूप जीवन जीना पड़ेगा। इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए खड़े हो जाओ और उत्तम मानव की तरह चलो, केवल इस्लाम ही एक मार्ग है।" (From ‘The Way of Salvation", E. V. Rama Swamy, Page-13)
वहीं पर अन्तिम पैरे में ई. वी. रामास्वामी जी ने कहा है कि "मैं इस्लाम की वकालत नहीं कर रहा हूं। मैं इस (इस्लाम) का प्रचार नहीं कर रहा हूं। लेकिन यह सच्चाई है। मेरा मुसलसमानों से आपकी तुलना में कोई असाधारण प्रेम, मित्रता या विश्वास नहीं है। मैं आपके सामने क्या प्रस्तुत करना चाहता हूं वह है कि ब्राह्मणवाद के ज़हरीले सांप को मारने के लिए या इसकी भयंकर जकड़ से छुटकारा पाने के लिए केवल ‘इस्लाम' ही एक औषधि है। (From ‘The Way of Salvation", E. V. Rama Swamy, Page-16)
इस्लाम की अन्य धर्मों से तुलना करते हुए ई. वी. रामास्वामी ने कहा है कि "इस देश में ईसाईयों में भी अछूत ईसाई हैं। उनमें से कुछ को बस कुछ शिक्षा दे दी गई है और वे अध्यापक के रूप में नियुक्त कर दिए गए हैं। ईसाई उनके साथ उस तरह का व्यवहार नहीं करते जैसा (अच्छा) कि मुसलमान करते हैं। इसलिए आर्य (हिन्दु) लोग ईसाईयों और सिखों से एक प्रकार की दोस्ती महसूस करते हैं। बौद्ध और जैन भी इस्लाम धर्म का विरोध करते हैं इस प्रकार यह आर्य लोग इस्लाम धर्म को अलग-थलग करने के लिए एक-दूसरे के साथ हैं। (इनकी) इस्लाम से घृणा स्वार्थ-वश, अपने बड़प्पन और जाति के आधार पर लाभ उठाने के कारण है। शूद्र लोग जो आख़िरकार ब्राह्मणों के ग़ुलाम हैं इस्लाम और मुसलमानों को दोषी सिद्ध करने में ब्राह्मणों का साथ देते हैं। (From ‘The Way of Salvation", E. V. Rama Swamy, Page-21)
रामास्वामी ने कहा है कि "इस्लाम् की स्थापना बहुदेववाद और जन्म के आधार पर विषमता को समाप्त करने के लिए हुई थी। एक ईश्वर और मानव समानता के सिद्धांत को स्थापित करने के लिए हुई थी।" सारे अंधविश्वास, और मूर्तिपूजा को ख़त्म करने के लिए और युक्ति संगत, बुद्धिपूर्ण जीवन (Rational) जीने के लिए नेतृत्व प्रदान करने के लिए इसकी स्थापना हुई थी। (From ‘The Way of Salvation", E. V. Rama Swamy, Page-21)
दलित वर्ग में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के विरोधी नेता मिस्टर जी. ए. गवई (M. L. C) ने एक वक्तव्य (Statement) जारी करके कहा था कि डॉ. अम्बेडकर ने इस्लाम धर्म ग्रहण करना तय कर लिया है। (From page no. 116 ‘Thus Spoke Ambedkar' Vol IV by Bhagwan Das)
हिन्दु महासभा और अन्य प्रमुख हिन्दु नेताओं का भी यही कहना था कि डॉ. अम्बेडकर इस्लाम धर्म स्वीकार करने जा रहा है । जिससे उनके शत्रुओं की संख्या बढ़ जाएगी। अतः यह सारे नेता बाबा साहब के पास गए और उन पर यही दबाव डाला कि वे इस्लाम धर्म न अपनाएं। जिसमें वे सफल हुए। (From page no. 145 ‘Thus Spoke ambedkar' Vol IV by Bhagwan Das)
साथियों ! किसी भी मुद्दे पर किसी भी विद्वान के जो कि जीवित न हो विचार जानने का एक ही तरीक़ा है। और वह यह है कि उस विद्वान का स्वयं का कोई लेख या कथन मिल जाए तो यह सबसे उत्तम तथ्य या साक्ष्य माना जाएगा। उस विद्वान के उन विचारों को और अधिक प्रामाणिक बनाने के लिए यह देखना होगा कि उस विद्वान के साथ रहने वाले उसके नज़दीकी और उसके पक्के किसी समर्थक ने भी उसी के सामने क्या ऐसे ही विचार उस मुद्दे पर रखे थे। और यदि उनके समकालीन उनके विरोधी भी उसी बात की पुष्टि करते हों तो फिर किसी भी प्रकार का संदेह बाक़ी नहीं रह सकता है। और उन्हें हम पूर्ण रूप से प्रामाणिक मान लेते हैं।
जब हम इसे सर्वमान्य सिद्धांत की दृष्टि से देखते हैं तो बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर इस्लाम धर्म ही ग्रहण करना चाहते थे।
आपने देखा कि प्रथम तो बाबा साहब ने स्वयं इस्लाम स्वीकार करने की वकालत की है दूसरे उनके परम सहयोगी सन्त पतित पावन दास ने उन्हीं के जीवन काल में इस्लाम धर्म ग्रहण करने की वकालत की थी। तीसरे उनके समय के दलित वर्ग में ही उनके विरोधी श्री जी. ए. गवई और एम. सी. राजा ने भी यही कहा था कि डॉ. अम्बेडकर इस्लाम धर्म गर्हण करने जा रहा है। इसके अलावा सवर्ण हिन्दुओं के नेताओं ने भी यही कहा था कि डॉ. अम्बेडकर इस्लाम धर्म ग्रहण करने जा रहा है। अतः इसके बाद कोई शक की गुंजाइश बाक़ी नहीं रह जाती है कि डॉ. अम्बेडकर इस्लाम धर्म ही अपनाना चाहते थे। लेकिन ऐसा क्यों न कर सके इसको आगे स्पष्ट किया जाएगा।
इस्लाम मध्यम मार्ग है
आप इस बात से सहमत होंगे कि धर्म बेहतर जीवन जीने की कला (साधन) मात्र है। इसके संसार में हमें तीन रूप मिलते हैं। घोर ईश्वरवादी और घोर अनिश्वरवादी तथा बुद्धि परक ईश्वरवादी। घोर ईश्वरवादी इंसान को कोई अहमियत ही नहीं देते। घोर अनिश्वरवादी केवल मनुष्य को ही सब कुछ मानते हैं। यह दोनों रास्ते अतिवादी रास्ते हैं। हमने भी इन्हीं में से एक बौद्ध धर्म को चुना था। लेकिन एक तीसरा मध्यम मार्ग इस्लाम धर्म का है जो अल्लाह में भी विश्वास करता है लेकिन यह इंसान को भी अहमियत देता है। वह कहता है कि सारे संसार की तरह ही इंसान को भी अल्लाह ने ही बनाया है, लेकिन इंसान को अल्लाह ने स्वतंत्र छोड़ दिया कि वह जो भी भला-बुरा कर्म करना चाहे कर सकता है, और इस प्रकार अपने कर्मों के लिए ख़ुद इंसान ही ज़िम्मेदार है अल्लाह नहीं। अल्लाह नहीं कहता है कि कमज़ोरों पर अत्याचार करो, उनका शोषण करो, बल्कि उनसे तो ऐसे मज़लूमों के साथ हमदर्दी करने का आदेश दिया है। हमने ईश्वर को इस लिए मानना छोड़ा था कि हिन्दु धर्म में कहा गया है कि इंसान जो भी कर्म करता है ईश्वर के ही आदेश से करता है। अतः जो अत्याचार ग़रीबों के साथ हो रहे हैं वे ईश्वर के आदेश से ही हो रहे हैं। और इस प्रकार अत्याचार करने वाले का कोई दोष नहीं होता है। यह ईश्वरवादी दर्शन हमें पसंद नहीं था।
इसके अलावा हमारी समस्या दर्शन की नहीं है। जो हमारे लोगों को गांव में धूं-लट्ठ मारता है वह कोई दर्शन-फ़र्शन नहीं जानता है उसे तो यह पता है कि यह नीच हैं इन्हें मारना मेरा अधिकार है।

मुसलमानों द्वारा दलितों की सहायता
दूसरी तरफ़ आम मुसलमानों ने मानवीय आधार पर अछूतों की सदा ही कुछ-न-कुछ मदद की है। जब धर्म परिवर्तन करने की कोई भी बात न थी तब भी मुसलमानों ने अछूतों की मदद की। महाद तालाब के आंदोलनों में जब हिन्दुओं ने अछूतों को बेरहमी से मारा तब अछूतों ने मुसलमानों के ही घरों में शरण ली थी। जब महाद तालाब का जल पीने के लिए दोबारा आंदोलन करने के लिए पंडाल के लिए किसी भी हिन्दु ने जगह- नहीं दी थी तब मुसलमानों ने ही जगह दी थी। (पृष्ठ 74-75 जीवन संघर्ष)
बाबा साहब ने सिद्धार्थ कॉलेज की स्थापना की तो इसके निर्माण के लिए बंबई के मुसलमान सेठ हुसैन जी भाई लाल जी ने 50 हज़ार रूपया चंदा दिया और सर काउसजी जहांगीर ने भी सहयोग प्रदान किया किन्तु सखेद कहना पड़ता है कि श्री गोविंद मालवीय जी ने इसकी कटु आलोचना की। (पृष्ठ 125 जीवन संघर्ष- लेखक जिज्ञासु)
"दूसरी गोल मेज़ कांफ़्रेंस में हिंदुस्तान के नेताओं में काफ़ी ले-दे हुई। अछूतों की मांग को कुचलने के लिए गांधी जी ने गुप्त संधि करने की कोशिश की और जिन्नाह साहब से गांधी जी ने कहा- ‘मैं तुम्हारी सब शर्तें मानने को तैयार हूं यदि तुम मेंरे साथ मिलकर अछूतों की मांग का विरोध करो।' परन्तु जिन्नाह साहब ने इस बात को स्वाकार नहीं किया और कहा ‘हम स्वयं अल्पसंख्यक होने के कारण जब विशेषाधिकार चाहते हैं' तो फिर हम दूसरे अल्पसंख्यकों की मांग का विरोध कैसे कर सकते हैं।" (पृष्ठ 13, पूना पैक्ट बनाम गांधी, लेखल शंकरानंद शास्त्री)
"हिन्दुओं ने बाबा साहब को विधान परिषद में न आने देने के लिए पूरे प्रबंध कर लिए थे। कहा जाता था कि हमने डॉ. अम्बेडकर के लिए विधान परिषद में आने के लिए तमाम रास्ते बंद कर दिए हैं, तब बाबा साहब ने यूरोपियन वोट प्राप्त कर विधान परिषद में आना चाहा तो गांधी जी ने यह अड़ंगा लगाया कि बंगाल असेंबली के यूरोपियन सदस्यों को अपने वोट देने का अधिकार नहीं है। तब बाबा साहब योगेन्द्र नाथ मंडल और मुस्लिम लीग की सहायता से अछूतों के प्रतिनिधि निर्वाचित हो कर विधान परिषद में आ सके थे।" (पृष्ठ 141 जीवन संघर्ष- लेखक जिज्ञासु)
यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि हिन्दुओं ने दलित वर्ग के राजनेताओ को कभी भी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा। जब जगजीवन राम का प्रधानमंत्री बनने का पूरा हक़ था उन्हें नहीं बनाया गया और इस तरह से अपमानित किया। दूसरी तरफ़ देखिए, गुजरात का हसन नाम का एक अछूत ग़ुलाम था। जो कि दिल्ली का सुलतान बना और सुलतान ख़ुसरो शाह के नाम से जाना गया। जिसे सभी मुस्लिम बादशाहों ने बादशाह के रूप में स्वीकार किया और किसी ने भी एतराज़ नहीं किया।

No comments:

Post a Comment