Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah

❀•┄┅❂❀❖❁═❀═❁❖❀❂┅┈•❀
*Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah : (Part-1)*
❀⊱┈┉┅━━━❁•❖•❁━━━┅┉┈⊰❀
*नमाज़ियों की आम गलतियाँ और उनकी इस्लाह : भाग :१*
❖•═══▩■■۩ *﷽* ۩■■▩═══•❖

*▪️नमाज़ियों की आम गलतियाँ और उनकी इस्लाह :*
पार्ट-1

*बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम...*

क़यामत के दिन सबसे पहले इंसान से उसकी नमाज ही का हिसाब लिया जाएगा। लेकिन अक्सर हमसे नमाज में अनजाने में ऐसी गलतियाँ हो जाती हैं जो हमारी नमाज को खराब कर देती हैं। इसीलिए इस सीरीज़ "नमाजियों की 48 गलतियाँ" के जरिए हम कुरान ओ सुन्नत की रोशनी में उन तमाम गलतियों और उनके सही तरीकों को सीखेंगे ताकि हमारी नमाज बेहतर हो सके, इं-शा-अल्लाह।

*قَالَ ﷺ: إِنَّ أَوَّلَ مَا يُحَاسَبُ بِهِ الْعَبْدُ يَوْمَ الْقِيَامَةِ مِنْ عَمَلِهِ صَلَاتُهُ، فَإِنْ صَلَحَتْ فَقَدْ أَفْلَحَ وَأَنْجَحَ، وَإِنْ فَسَدَتْ فَقَدْ خَابَ وَخَسِرَ-*

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फरमाया: *"क़यामत के दिन बंदे से उसके आमाल में से सबसे पहले उसकी नमाज का हिसाब लिया जाएगा। पस अगर उसकी नमाज सही निकल आई तो वह कामयाब व कामरान हो गया। और अगर उसकी नमाज में बिगाड़ रहा तो वह नाकाम व ना-मुराद हो गया।"* 
(तिर्मिज़ी, नसाई, इब्न माजह) - अन अबू हुरैरह (सहीह) [सहीह अल-जामी: 2020]

*▪️[1] नमाज की पाबंदी न करना:*
قَالَ ﷺ: خَمْسُ صَلَوَاتٍ كَتَبَهُنَّ اللَّهُ عَلَى الْعِبَادِ، فَمَنْ جَاءَ بِهِنَّ لَمْ يُضَيِّعْ مِنْهُنَّ شَيْئًا اسْتِخْفافًا بِحَقِّهِنَّ كَانَ لَهُ عِنْدَ اللَّهِ عَهْدٌ أَنْ يُدْخِلَهُ الْجَنَّةَ، وَمَنْ لَمْ يَأْتِ بِهِنَّ فَلَيْسَ لَهُ عِنْدَ اللَّهِ عَهْدٌ إِنْ شَاءَ عَذَّبَهُ وَإِنْ شَاءَ أَدْخَلَهُ الْجَنَّةَ. 

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फरमाया:
*"अल्लाह तआला ने बंदों पर पाँच नमाजें फर्ज़ की हैं। पस जो शख्स इन पाँच नमाजों का एहतमाम करे और उनके हक में लापरवाही बरतते हुए उन्हें ज़ाया न करे, तो उसके लिए अल्लाह के यहाँ यह वादा है कि अल्लाह तआला उसे जरूर जन्नत में दाखिल करेगा। इसके बिलामुकाबला जो शख्स इन नमाजों का एहतमाम न करे, तो उसके लिए अल्लाह के यहाँ कोई वादा नहीं। उसे इख्तियार है कि वह उस बंदे को अज़ाब दे या फिर माफ कर दे।"*
 (मुवत्ता, मुसनद अहमद, अबू दाऊद, नसाई, इब्न माजह, इब्न हिब्बान, हाकिम) - अन उबादा बिन सामित (सहीह) 
[सहीह अल-जामी: 3243]

قَالَﷺ: إِنَّ بَيْنَ الرَّجُلِ وَبَيْنَ الشِّرْكِ وَالْكُفْرِ تَرْكَ الصَّلَاةِ

*"बंदे और शिर्क व कुफ के दरमियान बस नमाज का छोड़ देना है।"*
(मुस्लिम: अल-ईमान 134 - (82)) - अन जाबिर
꧁●•┄┅❂•❀•❖•❀•❂┅┈•●꧂
꧁•༺•━━━•●❦●•━━━•༻•꧂
*▪️[2] दिखावे की नमाज पढ़ना:*
   قَالَ تعالى: إِنَّ الْمُنَافِقِينَ يُخَادِعُونَ اللَّهَ وَهُوَ خَادِعُهُمْ وَإِذَا قَامُوا إِلَى الصَّلَاةِ قَامُوا كُسَالَى يُرَاءُونَ النَّاسَ وَلَا يَذْكُرُونَ اللَّهَ إِلَّا قَلِيلًا [النساء ١٤٢]


अल्लाह तआला ने फरमाया: *"मुनाफिकीन (अपने गुमान में) अल्लाह के साथ चालबाज़ी करते हैं और (उनकी इस हरकत की सज़ा में) अल्लाह भी उनके साथ तरकीब करता है। (उनका हाल यह है कि) जब वे नमाज के लिए खड़े होते हैं तो बहुत ही बोझल होकर (उठते हैं), वे महज़ लोगों के सामने दिखावा करते हैं, और अल्लाह को कम ही याद करते हैं।"*
 (सूरह अन-निसा-142)

*▪️हदीस:-*
   عَنْ أَبِي سَعِيدٍ الْخُدْرِيِّ قَالَ: خَرَجَ عَلَيْنَا رَسُولُ اللَّهِ وَنَحْنُ نَتَذَاكَرُ الْمَسِيحَ الدَّجَّالَ فَقَالَ: أَلَا أُخْبِرُكُمْ بِمَا هُوَ أَخْوَفُ عَلَيْكُمْ عِنْدِي مِنَ الْمَسِيحِ الدَّجَّالِ؟ فَقُلْنَا: بَلَى يَا رَسُولَ اللَّهِ فَقَالَ: الشِّرْكُ الْخَفِيُّ، أَنْ يَقُومَ الرَّجُلُ فَيُصَلِّيَ فَيُزَيِّنَ صَلَاتَهُ لِمَا يَرَى مِنْ نَظَرِ رَجُلٍ   

हज़रत अबू सईद खुदरी ؓ से रिवायत है, फरमाते हैं: 
*"रसूलए अकरम ﷺ हमारे पास बाहर तशरीफ लाए और हम दज्जाल का तज़किरा कर रहे थे। आप ﷺ ने फरमाया: क्या मैं तुम्हें एक ऐसी चीज़ न बताऊँ जिसका मुझे तुम पर दज्जल से भी ज्यादा खौफ है? तो हमने कहा: ज़रूर ऐ अल्लाह के रसूल! आप ﷺ ने फरमाया: शिर्क-ए-खफी (छिपा हुआ शिर्क), कि आदमी नमाज पढ़ने लगे और किसी के देखने की वजह से अपनी नमाज को और मुज़य्यन (सजाकर) करने लगे।"*
 (इब्न माजह, बैहक़ी) [सहीह अत-तरगीब: 30] (हसन)

★ नमाज़ सिर्फ़ और सिर्फ़ अल्लाह तआला की रज़ा और उसकी इबादत की नीयत से पढ़नी चाहिए।
★ दिल में किसी इंसान को दिखाने या वाह-वाही हासिल करने के ख़याल से पूरी तरह परहेज़ करें।

*▪️[3] खिलाफ-ए-सुन्नत तरीके पर नमाज पढ़ना:-*
   عَنْ أَبِي سُلَيْمَانَ مَالِكِ بْنِ الْحُوَيْرِثِ قَالَ: أَتَيْنَا النَّبِيَّ ﷺ وَنَحْنُ شَبَبَةٌ مُتَقَارِبُونَ فَأَقَمْنَا عِنْدَهُ عِشْرِينَ لَيْلَةً فَظَنَّ أَنَّا اشْتَقْنَا أَهْلَنَا وَسَأَلَنَا عَمَّنْ تَرَكْنَا فِي أَهْلِنَا، فَأَخْبَرْنَاهُ - وَكَانَ رَفِيقًا رَحِيمًا - فَقَالَ: «ارْجِعُوا إِلَى أَهْلِيكُمْ فَعَلِّمُوهُمْ وَمُرُوهُمْ، وَصَلُّوا كَمَا رَأَيْتُمُونِي أُصَلِّي، وَإِذَا حَضَرَتِ الصَّلَاةُ فَلْيُؤَذِّنْ لَكُمْ أَحَدُكُمْ، ثُمَّ لِيَؤُمَّكُمْ أَكْبَرُكُمْ»

हज़रत अबू सुलैमान मलिक बिन हुवैरीस ؓ से रिवायत है, फरमाते हैं: 
*"हम नबी करीम ﷺ के पास आए, और हम सब हम-उम्र नौजवान थे। हमने बीस रातों तक आपके यहाँ कयाम किया। आप हमें महसूस हुआ कि हमें अपने घर वालों की याद आ रही है। आप ﷺ ने हमसे पूछा कि हम अपने पीछे किन को छोड़ आए हैं, तो हमने आप ﷺ को (अपने घर वालों के बारे में) बताया। नबी-ए-करीम ﷺ बड़े ही नर्म मिजाज और रहम दिल इंसान थे। आप ﷺ ने फरमाया: तुम लोग अपने घर वालों के पास लौट जाओ और उन्हें (दीन की) तालीम दो और (शरियत पर अमल करने का) हुक्म दो, और तुम वैसे ही नमाज पढ़ो जैसे मुझे पढ़ते देखा है, और जब नमाज का वक्त हो जाए तो तुम में से एक शख्स अज़ान दे और जो शख्स तुम में बड़ा हो, वह इमामत करे।"*
 (बुख़ारी: अल-अदब 6008, मुस्लिम: अल-मसाजिद व मवाकिउस-सलाह 292 - (674))

★ नमाज़ को सही अहादीस में बयान कर्दा नबी करीम ﷺ के सुन्नत तरीक़े के मुताबिक़ ही पढ़ना चाहिए।
★ अपनी मर्ज़ी या बग़ैर किसी दलील के ख़ुद-साख़्ता तरीक़ों से नमाज़ पढ़ने से इहतिराज़ करें।

*▪️[4] पेशाब-पाख़ाने की शदीद हाजत के बावजूद नमाज़ पढ़ना:*
قَالَ ﷺ: لَا صَلَاةَ بِحَضْرَةِ الطَّعَامِ وَلَا هُوَ يُدَافِعُهُ الْأَخْبَثَانِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: *"खाना सामने आ जाने के बाद नमाज़ नहीं, और उस वक़्त भी नहीं जब आदमी दो ख़बीस चीज़ों (यानी पेशाब व पाख़ाना) की हाजत महसूस कर रहा हो।"*
 (सहीह मुस्लिम: किताबुल मसाजिद व मवाज़िउस-सलाह, हदीस 560)

قَالَ ﷺ: إِذَا أَرَادَ أَحَدُكُمْ أَنْ يَذْهَبَ الْخَلَاءَ وَقَامَتِ الصَّلَاةُ فَلْيَبْدَأْ بِالْخَلَاءِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: *"जब तुम में से किसी शख़्स को बैतुल-ख़ला (शौचालय) जाना हो और नमाज़ खड़ी हो जाए, तो उसे चाहिए कि पहले हाजत से फ़ारिग हो जाए।"*
 (मुवत्ता, शफ़ई, इब्न हिब्बान, तिर्मिज़ी, नसाई, इब्न माजह, हाकिम, बैहक़ी) - अन अब्दुल्लाह बिन अरक़म [सहीह अल-जामी: 373] (सहीह)

★ पेशाब या पाख़ाने के शदीद तक़ाज़े को रोककर नमाज़ हरगिज़ अदा न करें। 
★ पहले बैतुल-ख़ला जाकर इस हाजत से मुकम्मल तौर पर फ़ारिग़ हों, फिर इत्मीनान ओ सुकून के साथ नमाज़ अदा करें।

❀•┄┅❂❀❖❁═❀═❁❖❀❂┅┈•❀
*▪️Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah : (Part-2)*
❀⊱┉┅━━━❁═❀═❁━━━┅┉┈⊰❀
*▪️नमाज़ियों की आम गलतियाँ और उनकी इस्लाह : भाग :२*
❖•═══▩■■۩ *﷽* ۩■■▩═══•❖
*बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम...*

*▪️[5] हवा ख़ारिज होने के बावजूद नमाज़ पढ़ना:*
قَالَ ﷺ: لَا يَقْبَلُ اللَّهُ صَلَاةَ أَحَدِكُمْ إِذَا أَحْدَثَ حَتَّى يَتَوَضَّأَ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: 
*"तुम में से किसी का वज़ू टूट जाए तो अल्लाह तआला उसकी नमाज़ उस वक़्त तक क़बूल नहीं करता जब तक कि वो दोबारा वज़ू न कर ले।"*
 (बुख़ारी: 6954 - मुस्लिम: अल-तहारह 330) - अन अबू हुरैरह

قَالَ ﷺ: وَلَا يُحَافِظُ عَلَى الْوُضُوءِ إِلَّا مُؤْمِنٌ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया:
 *"वज़ू की पाबंदी मोमिन ही करता है।"*
 (मुसनद अहमद, इब्न माजह, हाकिम, बैहक़ी) - अन थौबान (इब्न माजह, तबरानी) - अन इब्न अम्र (तबरानी) - अन सलमा बिन अल-अकवा [सहीह अल-जामी: 952] (सहीह)

★ हवा ख़ारिज होने के बाद बग़ैर दोबारा वज़ू किए नमाज़ अदा करना हरगिज़ जायज़ नहीं।
★ जब भी वज़ू टूट जाए, नमाज़ के लिए अज़-सर-ए-नौ (नए सिरे से) वज़ू करना लाज़िम है।

*▪️[6] बदबूदार चीज़ खाकर मस्जिद में आना:*
قَالَﷺ: مَنْ أَكَلَ مِنْ هَذِهِ الشَّجَرَةِ فَلَا يَقْرَبَنَّ مَسْجِدَنَا وَلَا يُؤْذِيَنَّا بِرِيحِ الثَّومِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: 
*"जो शख़्स इस (बदबूदार) पौधे से कुछ खा ले वो हमारी मस्जिद के क़रीब भी न आए, और हमें लहसुन की बू से तकलीफ़ न दे।"*
 (मुस्लिम: अल-मसाजिद व मवाक़िउस-सलाह 71 - (562))

وَفِي رِوَايَةٍ: فَإِنَّ الْمَلَائِكَةَ تَتَأَذَّى مِمَّا يَتَأَذَّى مِنْهُ الْإِنْسُ

एक रिवायत में है: *"इसलिए कि फ़रिश्तों को भी उस चीज़ से तकलीफ़ होती है जिससे लोगों को तकलीफ़ होती है।"*
 (मुस्लिम: अल-मसाजिद व मवाक़िउस-सलाह 72 - (563))

★ कच्चा लहसुन, प्याज़ या किसी भी बदबूदार चीज़ के इस्तेमाल के बाद मुँह साफ़ किए बग़ैर मस्जिद नहीं आना चाहिए।
★ मुँह की बदबू से नमाज़ियों और फ़रिश्तों दोनों को कोफ़्त व तकलीफ़ होती है, इसलिए मुँह साफ़ करके ही मस्जिद में दाख़िल हों।
꧁●•••┄┅❂❀❖•❀•❂┅┈•••●꧂
टेलीग्राम : https://t.me/+c_B20dz42uZlYTZk
वोट्स ऐप्स : https://chat.whatsapp.com/KQoptmINTOH4sUYMvZMFpK
꧁༺••━━━•●❦●•━━━••༻꧂
*[7] तहिय्यतुल मस्जिद अदा किए बग़ैर मस्जिद में बैठना:*
عَنْ أَبِي قَتَادَةَ صَاحِبِ رَسُولِ اللَّهِ ﷺ قَالَ:
دَخَلْتُ الْمَسْجِدَ وَرَسُولُ اللَّهِ ﷺ جَالِسٌ بَيْنَ ظَهْرَانَيِ النَّاسِ قَالَ فَجَلَسْتُ فَقَالَ رَسُولُ اللَّهِ ﷺ:
مَا مَنَعَكَ أَنْ تَرْكَعَ رَكْعَتَيْنِ قَبْلَ أَنْ تَجْلِسَ
قَالَ فَقُلْتُ يَا رَسُولَ اللَّهِ، رَأَيْتُكَ جَالِسًا وَالنَّاسُ جُلُوسٌ

قَالَ: فَإِذَا دَخَلَ أَحَدُكُمُ الْمَسْجِدَ فَلَا يَجْلِسْ حَتَّى يَرْكَعَ رَكْعَتَيْنِ
هَذَا لَفْظُ مُسْلِمٍ, وَلِلْبُخَارِيِّ:
فَلَا يَجْلِسْ حَتَّى يُصَلِّيَ رَكْعَتَيْنِ

साहाबी-ए-रसूल हज़रत अबू क़तादा ؓ से रिवायत है, फ़रमाते हैं: *"मैं मस्जिद में दाख़िल हुआ तो अल्लाह के रसूल ﷺ लोगों के साथ बैठे हुए थे। पस मैं भी जाकर बैठ गया। अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: तुम ने बैठने से पहले दो रकअत क्यों अदा नहीं कीं? मैंने कहा: ऐ अल्लाह के रसूल ﷺ, मैंने देखा कि आप और सारे लोग बैठे हुए हैं (तो मैं भी आकर बैठ गया)। आप ﷺ ने फ़रमाया: जब तुम में से कोई शख़्स मस्जिद में दाख़िल हो तो वो दो रकअत अदा करने से पहले हरगिज़ न बैठे।"*
 (बुख़ारी: अत-तहज्जुद 1163 - मुस्लिम: सलातुल मुसाफ़िरीन व क़स्रुहा 70 - (714))

★ जब भी मस्जिद में दाख़िल हों तो बैठने से पहले दो रकअत 'तहिय्यतुल मस्जिद' अदा करना सुन्नत ओ अफ़ज़ल है।
★ बग़ैर किसी उज़र (वजह) के मस्जिद में आते ही सीधा बैठ जाने से परहेज़ करें।

*▪️[8] नमाज़ के लिए दौड़कर आना:*
قَالَ ﷺ: إِذَا أُقِيمَتِ الصَّلَاةُ فَلَا تَأْتُوهَا تَسْعَوْنَ وَأْتُوهَا تَمْشُونَ وَعَلَيْكُمُ السَّكِينَةُ فَمَا أَدْرَكْتُمْ فَصَلُّوا، وَمَا فَاتَكُمْ فَأَتِمُّوا

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया:
 *"जब जमाअत खड़ी हो जाए, तो नमाज़ के लिए दौड़ते हुए मत आओ बल्कि चलते हुए सुकून ओ वक़ार से आओ। फिर जितनी नमाज़ मिल जाए अदा करो और जो रह गई उसे मुकम्मल करो।"*
 (बुख़ारी: अल-जमुआ 908 - मुस्लिम: अल-मसाजिद व मवाक़िउस-सलाह 151 - (602)) - अन अबू हुरैरह

★ जमाअत छूटने के डर से हाँफते-दौड़ते हुए मस्जिद में दाख़िल होना मकरूह ओ ना-पसंद कर्दा है।
★ हमेशा वक़ार, तमकीनत और इत्मीनान के साथ चलकर आएं ताकि नमाज़ में ख़ुशू ओ ख़ुज़ू क़ाइम रहे।


No comments:

Post a Comment